Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्वामी हरिहरानंद जी पहुंचे नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में जानें क्या कहे



बलिया : संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री स्वामी हरिहरानंद जी शनिवार को नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में पहुँचे । जहाँ शिक्षको व छात्राओं के बीच प्रवचन करते हुए जीवन मे धर्म के महत्व व मूल्यों को काफी सरल भाषा में समझाया बाबा ने प्रवचन से पूर्व बच्चों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ व माँ सरस्वती की वंदना भी किया। उन्होंने कहा कि जीवन मे सफलता का सुलभ व सरल माध्यम है धर्म । धर्म का धारण जीवन भर का होना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ राजेन्द्र पांडेय, संभाग निरीक्षक कन्हैया चौबे, मालदेयपुर के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान के अलावा शिक्षक अभय सिंह, अभिषेक कुमार, शिल्पी सिंह, आदित्य प्रसार, निशांत मिश्र, आकाश सिंह  आदि रहे।



By : DK Singh

No comments