जानें किसके स्वागत में उतरें सपाई और किया शक्ति प्रदर्शन
बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर राजमंगल यादव का पार्टी के नेताऔ एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बक्सर ट्रेन से उतरने और जनपद की सीमा में प्रवेश से लेकर नगर आगमन तक जगह-जगह जगह लोगों का भारी हुजूम नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के स्वागत में खड़ा रहा। तत्पश्चात श्री यादव पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे,जहां सनातन पाण्डेय ने कहा कि राजमंगल जी युवा है कर्मठ भी है इनके मनोनयन से पार्टी ने एक नए ऊर्जा का संचार होगा। पूर्व मंत्री मु० ज़ियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि राजमंगल जी पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता है। पूर्व मंत्री नारद राय ने स्वागत कहा कि बलिया का एक-एक कार्यकर्ता आज अपने को गर्वान्वित महसूस कर रहा है। नवनियुक्त अध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने मेरे जैसा एक साधारण कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं आप सब के बल पर ही निभा सकता हूँ। नगर क्षेत्र के पार्टी के विधान सभा प्रभारी लक्ष्मण गुप्त ने नगर आगमन पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर तारकेश्वर मिश्र, जय प्रकाश अंचल, सुबाष यादव, यशपाल सिंह, डॉ०विश्राम यादव, अद्याशंकर यादव, रामजी गुप्त, मृतुञ्जय तिवारी, रंजीत चौधरी, रामजी यादव, मनोज सिंह, श्याम बहादुर सिंह, भुनेश्वर चौधरी, मतलूब अख्तर, हरेंद्र सिंह, राजन कनौजिया, जमाल आलम, बंशीधर यादव, संजय यादव, शशिकांत चतुर्वेदी, आशुतोष ओझा, प्रभुनाथ पहलवान, रोहित चौबे, डा० मदन राय,सुबाष यादव, महावीर चौधरी, परवेज़ रौशन, श्रीमती मनोरमा सिंह, रोहित यादव, मिंटू खा, रविन्द्र यादव, जलालुद्दीन जेडी, देवेंद्र यादव, राजकुमार पाण्डेय, राहुल यादव, जयपाल यादव, संतोष, सनी, जय प्रकाश यादव, मुन्ना, धनंजय विशेंन, चंदन यादव आदि रहे। अध्यक्षता नगर विधान सभा अध्यक्ष अजय यादव और संचालन जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कन्हजी" ने किया।
By-DK Singh


No comments