युवाओं ने निकाली साइकिल रैली
दोकटी (बलिया) नेहरू युवा केंद्र खेलकूद युवा मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन जूनियर हाई स्कूल उदयपुर बहुआरा में किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण करके हुआ तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के युवा समाजसेवी अमित पांडेय व शंकर दयाल सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर के साइकिल रैली को रवाना किया। उक्त साइकिल रैली में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया । संगोष्ठी को संबोधित करते हुए युवा समाजसेवी अमित पांडे ने कहा ,कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है ।हमें अपने प्रतिदिन के दिनचर्या में कम से कम 5 किलोमीटर रोज डालना चाहिए! शंकर दयाल सिंह ने कहा कि आज युवाओं के कंधे पर राष्ट्र के नवनिर्माण का उत्तरदायित्व है । अतः युवाओं को सर्वप्रथम अपने को स्वस्थ रखना होगा । इस मौके पर संजीत राहुल रोहित विकास आदि लोग मौजूद रहे । अंत में मुरली छपरा ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राहुल राम और नंदिनी सिंह ने सबक आभार प्रकट किया।
By : B Chaubey


No comments