Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

श्रीमद्भागवत कथा व शतचण्डी महायज्ञ का पूर्णाहुति, भंडारा रविवार को



बैरिया, बलिया । बहुआरा गांव में  आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महा महोत्सव एवं शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति अवसर पर भक्तों का भक्ति का रसपान पिलाते हुए रामचंद्र आचार्य ने कहा कि हरि सर्वत्र  व्याप्त है राम से बढ़कर राम का नाम है जो काम ईश्वर स्वयं नही कर सकते वह कार्य केवल भगवान के नाम लेने से हो जाता है। उक्क्त बातें क्षेत्र के बहुआरा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत व शतचण्डी महायज्ञ के अंतिम दिन पुष्कर से आये देश के जाने माने प्रवचनकर्ता रामचंद्रा चार्य ने प्रवचन के दौरान कही।

क्षेत्र के बहुआरा गांव में एक सप्ताह से चल रहे श्रीमद्भागवत कथा व शतचण्डी महायज्ञ हो रहा है यज्ञ के अंतिम दिन अपने प्रवचन में देश के जाने माने प्रवचन कर्ता रामचंद्राचार्य ने अपने प्रवचन में पूतना का बध की कथा सुनाई । कहा कि भगवान सर्वत्र है इस श्रुष्टि में जो सजीव आपके आँखों से दिखता है उस सब मे भगवान होते है। जो भगवान के शरणागत हो जाता है उसका कार्य भगवान स्वयं  कर देते है। ईश्वर निरंकार रूप से सर्वत्र है उन पर विश्वास कर राम नाम जपने से भगवान सगुन रूप में आ जाते है जब भगवान को भक्त सगुन रूप में कर लेते है तो उसका जीवन भगवान स्वयं पार कर देते है। प्रवचन के दौरान रामचंद्राचार्य जी महाराज ने कलियुग में भगवान से बढ़कर भगवान के नाम का महत्व को बताया कहा कि संसार का कार्य यदि परमात्मा कोई कार्य नही कर पाते वह कलियुग में ईश्वर का नाम ही कर देता है। प्रवचन में हजारो की संख्या में पुरुष व महिला उपस्थित रहे। यज्ञ के मुख्य यजमान दयाशंकर पाण्डेय ने बताया कि यज्ञ का बाद रविवार के दिन भब्य भंडारा का आयोजन किया गया है श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने के लिए सादर आमंत्रित है। इस अवसर पर  सुरेन्द्र सिंह, अनिल उपाध्याय, मुक्तेश्वर पाठक, सुशील सिंह,बालकृष्ण ओझा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



By : B Chaubey

No comments