यूपी के शिक्षा विभाग में उजागर हुआ फर्जीवाड़ा 73 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शासन स्तर हुई एसआईटी की जांच में हाथरस शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से वर्ष 2004 में फर्जी तरीके से बीएड की डिग्री हासिल कर शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे 73 शिक्षकों के खिलाफ केस हुआ है। बीएसए ने उक्त शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कराते हुए थाना कोतवाली हाथरस गेट में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
ज्ञातव्य है कि, शिकायतें मिलने पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से वर्ष 2004 में फर्जी तरीके से बीएड की डिग्री पर शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों की जांच शासन स्तर से शुरू हुई थी। उसके बाद धीरे-धीरे शिक्षकों का फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों पर नौकरी करने का मामला उजागर होने लगा। शासन द्वारा बाद में इसकी जांच एसआईटी को सौंप दी गई। तब एसआईटी ने जांच के बाद बीएसए हाथरस को 73 टेंपर्ड व फर्जी शिक्षकों की सीडी बनाकर भेज दी।
सीडी मिलने के बाद हाथरस बीएसए ने फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों पर नौकरी करने सभी 73 शिक्षकों की सेवा समाप्त करते हुए जिले के थाना कोतवाली हाथरस गेट में धोखाधड़ी का मुकदमा चलाया।
डेस्क


No comments