दुल्हन ने मेहर में मांगी संविधान और गीता की पुस्तकें
नई दिल्ली। केरल में एक दुल्हन ने निकाह में 80 किताबें मांगकर लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोग इस पहल की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, पिछले साल 29 दिसंबर को कोल्लमजिले के नीलामेल में अजना नाजिम की शादी 26 साल के सिविल इंजीनियर इजाज हाकिम से हुई थी। शर्त के मुताबिक,हाकिम ने 96 किताबें भेंट कीं। इनमें भारतीय संविधान के अलावा गीता, बाइबल और कुरान जैसे पवित्र ग्रंथ भी शामिल हैं।
हाकिम ने अजना का ख्याल इससे ज्यादा रखा। शादी के बाद बेडरूम में एक बुकसेल्फ भी तैयार कराया, जिसमें सभी किताबें रखी गईं। दोनों ने अक्टूबर महीने में सगाई की थी, तभी मेहर की रस्म में किताबें भेंट करने की बात तय हुई थी। बीएड की छात्रा अजना ने अपनी सूची में खालिद हुसैनी, हारुकी मुराकामी और मिशेल ओबामा की जीवनी जैसी किताबें को शामिल किया था।
डेस्क


No comments