विरले पैदा होते हैं महाराणा प्रताप जैसे योद्धा : रामगोविंद
आरा (बिहार)। महाराणा प्रताप जैसे वीर बिरले ही पैदा होता है। उक्त बातें उतर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने महाराणा प्रताप की याद में आयोजित जगदीशपुर वीर कुंवर सिंह किला मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कुंवर वाहिनी के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हल्दी घाटी युद्ध में महाराणा प्रताप ने कम सैनिकों के बावजूद हार नहीं मानी और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते रहे।
विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि महाराणा प्रताप पूरी जिंदगी मुगलों से लड़ते रहे। यही कारण है कि इतिहास के पन्नों में इनकी वीरगाथा दर्ज है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुंवर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद स्वामी ने कहा कि कुंवर वाहिनी केंद्र सरकार और राज्य सरकार से मांग करती है कि महाराणा की जयंती 9 मई को राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस घोषित किया जाए। कार्यक्रम में डुमराव राज परिवार के युवराज चन्द्र विजय सिंह, विनय मिश्रा, अनुप पटेल, विरेन्द्र सिंह, कुवर संजीत सिंह, कुंवर दिब्य विजय सिंह, आशनरायण सिंह आदि रहें। संयोजक धीरज कुमार सिंह उर्फ लव सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया। संचालन दयाशंकर सिंह ने किया।
रिपोर्ट- रविशंकर पांडेय


No comments