Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

फाइनल में गाजीपुर की टीम 3-0 से विजयी



हल्दी, बलिया। पहाड़ दास बाबा स्पोर्ट्स क्लब बिगही द्वारा आयोजित जिलास्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आजमगढ़ एयरइंडिया और गाज़ीपुर इलेवन के बीच खेला गया।जिसमे गाजीपुर की टीम ने पहले हाँफ में एक गोल व दूसरे हाँफ में दो गोल करके तीन शून्य की बढ़त बनाई ।जिससे गाजीपुर की टीम 3-0 से विजयी हुई। इस फाइनल मैच के मुख्य अतिथि बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर ट्राफी तथा मैच के सहयोगियों को पुरस्कार दिया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हार जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भाग लेना होता है। आज के इस दौर में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी बहुत महत्व है। जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। एक अच्छा खिलाड़ी एक अच्छा अनुशासक बनता है। रेफरी अबू सहाब ,उदघोषकों में मनोज दूबे, प्रमोद कुंवर ,अली हसन लाइनमैन असलम अन्सारी , मनोज तिवारी रहे।अतिथियो में मुख्य रूप से भाजपा नेता शक्ति प्रकाश तिवारी, हरीओम तिवारी, अंकुश तिवारी, कयामुद्दीन अन्सारी, राहुल मिश्रा, अजय प्रकाश राय,लालबाबू तिवारी, रवि गुप्ता, नन्हे तिवारी, राहुल तिवारी, प्रमोद कुमार, भोला तिवारी आदि।संचालन विजय कुमार सिंह ने किया ।




रिपोर्ट : अतीस उपाध्याय

No comments