पूर्वांचल बैंक के शाखा की समारोहकर विदाई
गड़वार (बलिया): कस्बा स्थित पूर्वांचल बैंक के शाखा परिसर में शुक्रवार को स्थानीय शाखा में 5 वर्षों से कार्यरत शाखा प्रबंधक अखिलेश सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह व नवागत शाखा प्रबंधक विवेक श्रीवास्तव के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हेमवती नंन्दन बहुगुणा विश्वविद्यालय के भूतपूर्व कुलपति प्रो०लल्लन सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ श्री जंगली बाबा के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके उपरांत उपस्थित लोगों ने सभी अतिथियों का माल्यर्पण कर व बुके भेंट कर अभूतपूर्व स्वागत किया।तदोपरांत भोजपुरी के मशहूर गीतकार बृजमोहन प्रसाद अनाड़ी ने अतिथियों के स्वागत में गीत प्रस्तुत किया। समारोह को संबोधित करते हुए नवागत शाखा प्रबंधक ने उपस्थित सभी लोगों से कहा कि अखिलेश सिंह ने आप लोगों को जो प्यार,सम्मान दिया है वही सम्मान आपको बैंक में मिलता रहेगा।कहा कि इन्होंने बैंक को आगे बढ़ाने में काफी सहयोग किया है जिनके पदचिन्हों पर चलते हुए मै भी आप सभी लोगों की बैंक सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के प्रति तत्पर रहूँगा।कहा कि सेवाकाल में हम अपने परिवारीजनों को पूरा समय नहीं दे पाते है सेवानिवृति के बाद हमें अपने परिवार के लिए पूरा समय मिल पाता है। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि इस विदाई समारोह के दौरान जो चीजें मेरे सामने से गुजरी हैं वो बिल्कुल अदभुत है।बैंक जो अपने कर्मचारी से उम्मीद करता है उस पर सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक पूरी तरह से खरे उतरे हैं।पूरे सेवाकाल में इनकी कार्यप्रणाली पर कभी कोई प्रश्नचिन्ह नहीं लगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता गामा जी ने व संचालन राजनरायन यादव ने किया।इस अवसर पर शाहनवाज खां, संजय सिंह,लल्लन गुप्ता,पिंटू पाठक,वीरेंद्र सिंह,अजय सिंह,शांति देवी सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट : पीयूष श्रीवास्तव


No comments