Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

संसार में कर्म की प्रधानता : साधना



दुबहर, बलिया : क्षेत्र के ग्रामसभा ओझा कछुआ (सरबहनपुर) मे सरस्वती पूजा समारोह के दौरान माँ शारदा भक्त कमेटी के तत्वाधान में आयोजित श्री राम कथा का संगीतमय प्रवचन के दौरान प्रवचन कर्ता साधना जी ने कहा कि इस संसार में कर्म की प्रधानता है जो जैसा कर्म करता है उसे उसका फल स्वयं भुगतना पड़ता है 'कर्म प्रधान विश्व करि राखा जो जस करहिं सो तस फल शाखा ' स्वयं भगवान भी अपने को कर्मफल से दूर नहीं रखें इस मर्यादा में खुद बंध गए जब भगवान राम छिपकर बलि का वध किए तो इसका फल कृष्ण जन्म में बहेलिये द्वारा बाण से भेदे जाने पर प्राप्त हुआ । राजा दशरथ जब श्रवण कुमार को बाण से मारे और श्रवण कुमार के माता-पिता के द्वारा राजा दशरथ को श्राप दिया गया कि जिस प्रकार हम अपने पुत्र के वियोग में तड़प तड़प कर मर रहे हैं उसी तरह तुम भी पुत्र वियोग में तड़प तड़प कर ही मरोगे तो राजा दशरथ की भी मृत्यु अपने पुत्र भगवान राम के वियोग में तड़प तड़प कर ही हुआ लेकिन भगवान खुद अपने पिता को कर्म फल से छुड़ाने में असमर्थ रहे इसीलिए भगवान की इस व्यवस्था को ध्यान में रखें व हमेशा हम सभी लोगों को अच्छे कर्म ही करना चाहिए । मौके पर गोलु दुबे, अनुराग दुबे ,मंटू यादव ,विनीत यादव ,अनिल यादव ,राहुल गुप्ता ,राजकुमार अजीत ,धनजी गुप्ता ,व क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




रिपोर्ट : नितेश पाठक

No comments