आरएसएस के जिला विभाग प्रचारक राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर किया महिला कबड्डी चैम्पियनशिप का शुभारंभ
रेवती, बलिया । उप्र प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के तत्वाधान में शुक्रवार के दिन आरएनपी स्कूल रेवती के प्ले ग्राउंड में आरएसएस के जिला विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर विधिवत् 46 वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया।
खेल के प्रथम दिन नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाण्डेय ने टास उछाला जिसमें कुशीनगर ने टास जीता।जबकि दूसरे और तीसरे कोट पर क्रमशः मेरठ-आजमगढ़,आयोध्या- पीलीभित के बीच कसमकश प्रतिस्पर्धा के बीच उद्घाटन चैम्पियनशिप का अगाज हुआ।जिसमें प्रथम राउंड में ही कुशीनगर ने 32 अंक प्राप्त किया जबकि बलिया मात्र 16अंक ही हासिल कर पायी।खेल में रेफरी जय शंकर पाण्डेय,अम्पायर राम प्रसाद,शराफत अली व स्कोरर की भूमिका दशरथ पाल ने निभायी।इसके पहले भाजपा नेता कनक पाण्डेय,अभय शंकर पाण्डेय,स्कूल की प्रबंधक सुनिता पाण्डेय की उपस्थित में मुख्य अतिथि श्रीप्रकाश जी ने चैम्पियनशिप में शामिल विभिन्न जनपदो से आयी 29 टीमो के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि कबड्डी संगठित होने के प्रेरणा के साथ ही छुआछुत की भावनाएं समाप्त कर देती है।
इस मौके पर उप्र कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार सिंह,जिला ओलम्पिक महासंघ के महासचिव धीरेन्द्र शुक्ला,राजेन्द्र प्रताप सिंह,डा०अजय तिवारी,अजय सिंह,अशोक चौरसिया आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।
रिपोर्ट - पुनीत केशरी


No comments