अवैध तमंचा, कारतूस व अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
चितबड़ागांव(बलिया) । नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटवा नारायणपुर बॉर्डर पुलिया से 25 मीटर इधर से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक बलिया के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 25 /1/ 2020 को उपनिरीक्षक श्री रविंद्र नाथ पांडे मय हमराहीयो के द्वारा अभियुक्त (1)- सुभाष पुत्र स्वर्गीय राजाराम (2) - मुन्ना पुत्र हीरालाल राम निवासी गण ग्राम लक्ष्मीपुर कीतपुरा थाना मुफ्फसिल जनपद बक्सर (बिहार) को अवैध शराब को भावर कोल गाजीपुर से बिहार ले जाते समय कोटवा नारायणपुर बॉर्डर पुलिया से 25 मीटर आगे बहद ग्राम कोटवा नारायणपुर के पास से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से अभियुक्त सुभाष उपरोक्त के पास से 60 सी सी अवैध देसी शराब एवं एक अदद कट्टा 12 बोर व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ तथा अभियुक्त मुन्ना के कब्जे से 30 सीसी अवैध देसी शराब बरामद हुआ जिस के संबंध में मु०अ०स० 10/ 2020 धारा 60 (1)क ex Act एवं 11/ 2020 धारा 3/ 25 आर्म्स एक्ट व मु०अ०स० 12 /2020 धारा 60(1) क Ex Act पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट : बिकास सिंह






No comments