Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विद्यालय की बस टकराई पेड़ से चालक की मौत



चितबड़ागांव, बलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरेंव निवासी सुरेश राजभर (50 वर्ष) पुत्र कन्हैया राजभर जो चितबड़ागांव शक्तिपीठ विद्यालय का बस चालक था, 24 जनवरी शुक्रवार रात 12 बजे बस को पेड़ से टकरा जाने में गंभीर रूप से घायल हो गया। बलिया सदर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 26 जनवरी की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





प्रभावती देवी पत्नी सुरेश राजभर निवासीनी ग्राम पंचायत महरेंव ने 26 जनवरी सुबह 8 बजे मुकामी थाने में आवश्यक कार्यवाही के लिए लिखित तहरीर दिया है कि मेरे पति सुरेश राजभर (50 वर्ष) जो शक्तिपीठ की बस चलाते थे, 24 जनवरी को चितबड़ागांव स्थित शक्तिपीठ विद्यालय में एक मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रात 12 बजे मांगलिक कार्यक्रम में शरीक होने आए महिलाओं एवं पुरुषों को छोड़ने उनके गांव दौलतपुर जा रहे थे। जैसे ही वह चांद नाला से आगे बढ़े ही थे कि सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में बस एक पेड़ से जा टकराई जिससे उनको सीने पर गंभीर चोट लग गयी। सूचना पर हम परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल बलिया गए जहां इलाज के दौरान 26 जनवरी को सुबह ही उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।



रिपोर्ट : अतुल तिवारी

No comments