हमेशा गलत भाषा का इस्तेमाल कर रह रहे मुख्यमंत्री : नेता प्रतिपक्ष
बांसडीह, बलिया । मुख्यमंत्री हमेशा गलत भाषा का इस्तेमाल कर रह रहे हैं।जनता से चुनावो में किये गये वादे पर सरकार कही भी अमल नही कर पा रही हैं। आम लोग परेशान व बेहाल हैं। रोजमर्रा की चीजें महंगी हो रही है।आमजन बेहाल व बदहाल है । उक्त बातें उत्तरप्रदेश की विधानसभा नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक रामगोविन्द चौधरी ने सोमवार को बाँसडीह में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक व सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के स्वागत के दौरान कही।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और हमारे अभिभावक व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने आज के इस बिषम परिस्थितियों में पार्टी के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर जो भरोसा किया है ।उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा। अंत मे डॉ हरिमोहन ने भारत के संविधान के उद्देशिका का पाठ कार्यकर्ताओ के बीच कर शपथ दिलवाई।
बैठक में मुख्य रूप से डॉ हरिमोहन सिंह,रामजी गुप्ता, श्याम बहादुर सिंह,अशोक यादव, संकल्प सिंह, चन्दन सिंह,माण्डलु सिंह, छीतेस्वर सिंह, उदय नरायन सिंह,हीरालाल वर्मा ,रविन्द्र सिंह, राकेश तिवारी छोटे, फेकू उपाध्याय, बिहारी पांडेय,उमेश मिश्र, हैप्पी पांडेय आदि रहे।
अध्यक्षता बांसडीह विधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह तथा संचालन रविन्द्र सिंह ने किया।
रिपोर्ट : के के पांडेय






No comments