Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ग्राम पंचायत उपचुनाव के सभी पर्चे वैध



मनियर ,बलिया। मनियर ब्लाक के ग्राम पंचायत असना व बड़ा गांव में प्रधान पद के लिए तीन फरवरी को होने वाले उपचुनाव के लिए हुए नाम निर्देशन पत्रों का सोमवार को हुए समीक्षा में सभी पर्चा बैध पाये गये। गौरतलब हो ग्राम पंचायत असना के प्रधान पद पदच्युत होने व बडा़गावं के प्रधान पद निरस्त होने के कारण जिलाधिकारी बलिया के आदेश पर उक्त ग्राम पंचायतों में तीन फरवरी को उपचुनाव होना सुनिश्चित किया गया,  जिसमें विगत शुक्रवार को नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया था जिसमें असना ग्राम पंचायत से पूर्व प्रधान संजीत कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह की पत्नी रूबी सिंह  व पूर्व प्रधान अनिल कुमार  पुत्र राम छबीला कुल दो लोगों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।




वहीं बड़ागांव से कुल 8 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें  ललिता पत्नी सुरेश, मनोरमा पत्नी शिवजी गुप्ता ने दो सेटों में ,निर्मला देवी पत्नी बच्चा लाल यादव ,रामेश्वरी देवी पत्नी अमरदेव यादव ,शिवकुमारी पत्नी लाल बहादुर, विद्यावती देवी पत्नी मोती ,कलावती देवी पत्नी शिव कुमार ,पुष्पा पत्नी मनोज ने पर्चा दाखिल किया । जिसमें सोमवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होनी थी। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर सहायक निर्वाचन अधिकारी महातम सिंह (सहायक विकास अधिकारी कृषि) ने बताया कि ग्राम पंचायत असना व बडा़गावं में प्रधान पद के लिए होने वाले उपचुनाव के  नाम निर्देशन के सभी पर्चे वैध पाये गये।




रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments