उत्साहपूर्वक मना गणतंत्र दिवस, कहि पौधरोपण तो कहि स्वच्छता का संदेश
मनियर, बलिया । गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को पावर कार्पोरेशन मनियर पर पौधारोपण कार्यक्रम रखा ।जे इ चन्दन कुमार ने अपने हाथों करीब दर्जनों पौधारोपण किया। व अपने कर्मचारियों को कम से कम एक पौधा अपने दरवाजे पर जरूर लगाने की नशीहत दी कहा एक वृक्ष दस पुत्र के समान होता है। इस मौके पर विधुत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
मनियर, बलिया । गणतंत्र दिवस के अवसर पर मनियर इंटर कॉलेज पर प्रबंधक कुँअर विजय सिंह, पुलिस स्टेशन मनियर पर थानाध्यक्ष नागेश उपाध्याय, नगर पंचायत कार्यालय मनियर पर चेयरमैन भीम गुप्ता, पावर कार्पोरेशन मनियर पर जेई चन्दन कुमार, प्रज्ञा पब्लिक स्कूल घाटमपुर पर पूर्व प्रधान देवेंद्र यादव, प्राथमिक विद्यालय कोटवा पर प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार, उ०प्रा० विद्यालय ककरघटा खास पर प्रधान रामाशंकर यादव, आर एम सन् सिटी पब्लिक स्कूल पिलूई पर आर एस एस के जिला संघचालक भृगुनाथ प्रसाद स्वर्णकार, ब्लाक संसाधन केन्द्र मनियर पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, उ० प्रा ० विधालय धसका पर शिक्षक संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी,
गांधी आश्रम मनियर पर प्रबंधक रामविलास यादव, सहारा बैंक मनियर पर शाखा प्रबंधक बी एस राय, मे शार्दुल गैस एजेंसी मनियर पर दिलीप कुमार, मदरसा अरबिया बहरूल उलूम नजरिया पर गुल मुहम्मद ने झंडारोहण किया। इस दौरान आर एम सन् सिटी पब्लिक स्कूल पिलूई के स्कूली बच्चों झांकियां निकाली गयी जो आकर्षण का केंद्र रही जिसका सेवा निवृत्त सैनिक लल्लन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना किया जो पूरे नगर पंचायत सहित कई गांवों में भ्रमण की।
बांसडीह, बलिया । 71 वे गणतंत्रता दिवस के अवसर पर बांसडीह के विभिन्न जगहों पर धूमधाम से मनाया गया और झंडा फहराया गया। बाँसडीह तहसील में उपजिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य, आदर्श नगर पंचायत बाँसडीह में अध्यक्ष रेणु सिंह, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, बांसडीह इण्टर कालेज में प्रबन्धक संजय कुमार सिंह मुन्ना जी, अंकुर पब्लिक इण्टर कालेज में प्रबन्धक तरुण प्रकाश सिंह पप्पू , आर्यन सेण्ट्रल एकेडमी में प्रधान गिरिजा देवी, प्राथमिक पाठशाला पिण्डहरा में प्रधान गिरिजा देवी,सरस्वती शिशु मंदिर में रामराज तिवारी, जीनियस एकेडमी में गोरखनाथ पांडेय व प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया,स्टैंडर्ड पीटल्स कान्वेंट में प्रबन्धक परवेज अख्तर,विजन एकेडमी में बिजय शंकर पांडेय,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह में अधीक्षक डॉ एस के तिवारी, पंचायत भवन व प्रथमिक पाठशाला पूरा पीठाइच में प्रधान निर्मला पांडेय सुनील पांडेय ,द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला महाविद्यालय राजवारबीर बाँसडीह पर राघवेन्द्र प्रताप सिंह, यश पब्लिक स्कूल पर रंजीत चौधरी आदि जगहों पर झंडा फहराया गया।
चिलकहर(बलिया) क्षेत्र मे गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।वहीं सरकारी संस्थानो,बैंको व पुलिस चौकी पर तिरंगा फहराकर मिष्ठान का वितरण किया गया।सेवानन्द मेमोरियल शिक्षण संस्थान पर पूर्व मंत्री सनातन पान्डेय,मीरा मेमोरियल महाविद्यालय पर प्रबंधक सोमेश्वर पान्डेय,बीपी ज्ञान स्थली असनवार पर प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता,जय माता त्रिभुवन महाविद्यालय चोगड़ा पर प्रबंधक बालकृष्ण चौहान,चित्रगुप्त हाईस्कूल टेम्पल पट्टी छिब्बी पर समाजसेवी हिमांशू सिंह मंटू व शैलेन्द्र श्रीवास्तव,श्रीनाथ बाबा महाविद्यालय इसारी सलेमपुर पर प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह पप्पू,एलडी इण्टर कालेज पर रामदुलार यादव,जेम टीडी आईटीआई चोगड़ा पर ध्रुव चौहान,ने गणतंत्र दिवस पर झण्डात्तोलन किया ।पुलिस चौकी ताखा पर रामगोपाल त्यागी ने धूमधाम से मनाया।सभी परिषदीय विद्यालयो व बैंको पर भी गणतंत्र दिवस की धूम रही।चहुंओर देश भक्ति गीतो से वातावरण गुंजायमान रहा।
रेवती (बलिया) शिक्षा क्षेत्र रेवती अंतर्गत कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गायघाट के सहायक अध्यापक राजीव मौर्य द्वारा बढ़ते प्रदूषण, स्वच्छ भारत व पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर ध्वजारोहण के पश्चात 71 वें गणतंत्र पर 71 विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपड़ कर एक अनुठी मिशाल कायम किया गया है । 32 वर्ष की उम्र में जनपद व प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत राजीव मौर्य के इस कार्य के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश राय , अध्यापक राजेश गुप्ता , प्रतिभा सिंह , संतोष सिंह , निशा सिंह ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
रेवती (बलिया) नगर क्षेत्र में गणतंत्र दिवस का पर्व समारोंह पूर्वक मनाया गया । नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष जयश्री पांडेय ने समस्त सभासदों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया । गोपाल जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रेवती में प्राचार्य डॉ साधना श्रीवास्तव , मनस्थली एजुकेशन पर संरक्षक सत्यप्रकाश तिवारी , शेमुषि विद्यापीठ पर डाईरेक्टर अभिषेक तिवारी , जे एस मेमोरियल स्कूल कुंआपीपर रेवती में आयोजित पर प्रबंधक अवधेश सिंह , आर एन पी पब्लिक स्कूल पर समाजसेवी अभय शंकर पांडेय , साई पब्लिक स्कूल पर संरक्षक सर्वदेव पांडेय , संत विश्वनाथ दास बालिका उ मा विद्यालय पचरूखा गायघाट पर प्रधानाचार्य अभिलाषा प्रिया , गुलबदन शिक्षण संस्थान गायघाट पर प्रधानाचार्य कौशल सिंह , मार्डन कान्वेंट स्कूल व प्राथमिक विद्यालय गायघाट पर प्रधान प्रतिनिधि विजय प्रताप सिंह सिंह , राजा शिशु शिक्षा निकेतन पर संरक्षक राणा प्रताप सिंह , नव जीवन पब्लिक स्कूल पर भाजपा नेता नंदलाल केशरी , विपणन कार्यालय पर विपणन प्रभारी राम गोपाल यादव , स्थानीय थाना पर थानाध्यक्ष शैलेश सिंह , प्राथमिक विद्यालय खरिका व भाखर पर प्रधान प्रतिनिधि बृज कुमार सिंह , प्राथमिक विद्यालय व पंचायत भवन हडियाकला पर प्रधान प्रतिनिधि सुशील सिंह व क्षेत्र के आधा दर्जन संस्थाओं पर नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा मिष्ठान वितरित किया । इसके पूर्व बजरंग दल के संयोजक भोला ओझा के नेतृत्व में युवकों ने बाईक से तिरंगा जुलुस निकालकर नगर का भ्रमण किया व भारत माता के जयकारे लगायें ।
रतसर (बलिया) स्थानीय कस्बा स्थित डी.एस.पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में 22 जनवरी से चल रहे खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गणतन्त्र दिवस को हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में खेलकूद में अव्वल बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनुक गोहाई ने बताया कि सभी छात्र - छात्राओं को चार समूह में क्रमशः ब्लू हाउस, येलोहाउस, व्हाइट हाउस एवं ग्रीनहाउस में विभक्त किया गया था जिसके कप्तान क्रमशः अमन सिंह, सोनू शर्मा, विकास कन्नौजिया एवं रितुराज सिंह थे वही उप कप्तान के रूप सोनाली, शालिनी, अंशु और खालिदा को चयनित किया गया था। छात्रों ने कई प्रतियोगिता में हिस्सा लिया इनमें क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, रसाकस्सी, दौड़, काक फाईट, बैलेन्स रेस, म्युजिकल चेयर, सीट जम्प इत्यादि खेल शामिल थे। 71 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने छात्र - छात्राओं को पुरस्कार वितरण समारोह में प्रमाण-पत्र, मेडल तथा ट्राफी से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के द्वारा रितुराज सिंह को मैन आफ द मैच, पंकज को सर्वश्रेष्ठ छात्र, रमाकान्त जी, मीना जी और जितेन्द्र जी को सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही।
रिपोर्ट : राममिलन तिवारी, के के पांडेय, संजय पांडेय, पुनीत केशरी, धनेश पांडेय












No comments