Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मना कर्पूरी ठाकुर का जन्मोत्सव



बेरुआरबारी(बलिया) जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मोत्सव पर बेरुआरबारी माँ काली कर स्थान पर उपस्थित जन समूह को सबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजसेवी ओमप्रकाश ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी जी लंबे समय तक राजनीति में रहे। वे विधायक और मुख्यमंत्री रहे। लेकिन अपने जीवन में एक इंच न तो जमीन खरीद सके और न ही अपना घर ही बना सके।




लोग इसकी कल्पना तक नहीं कर सकते लेकिन यह सच है। झोपड़ी के लाल कर्पूरी जी जीवन भर अपनी झोपड़ी में ही रहे। ऐसा करनेवाला देश में शायद ही कोई नेता होगा। वे परिवारवाद के विरोधी थी। कर्पूरी जी का देहांत 64 साल की उम्र में 17 फरवरी, 1988 को दिल का दौरा पडऩे से हो गया।  वे भले ही आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके विचार, उनकी निष्ठा, सादगी, ईमानदारी लोगों के जेहन में है। इस मौके पर उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर लोगों ने उनका जन्मोत्सव मनाया । इस मौके पर मुख्य रूप से उमापति ठाकुर, उपेन्द्र ठाकुर, कन्हैया ठाकुर,कृष्णा ठाकुर, नेपाल गुप्ता, रमेश पासवान, सजंय राम, तेजबहादुर, प्रोफेसर डी राम, राधकिशुन जी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता उमापति ठाकुर व संचालन अमरेश ठाकुर ने किया ।



रिपोर्ट : प्रमोद कुमार

No comments