Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एस के रायल्स ऐकेडमी मे हुआ क्रिसमस एवं नववर्ष के उपलक्ष्य विविध कार्यक्रम



चिलकहर (बलिया) भले ही भीषण सर्दी के चलते इस साल आंग्ल नव वर्ष पर विद्यालयो मे शिक्षण कार्य बन्द रहा फिर भी स्कूल खुलते ही एस के रायल्स ऐकेडमी संवरा के नौनिहालो के मन में क्रिसमस का उमंग हिलोरे लेने लगा।सर्दी के कारण बन्द रहे ऐकेडमी के नौनिहालो ने स्कूल खुलते ही विद्यालय प्रांगण मे आंग्ल नव वर्ष मनाने का मोह संवरण न कर क्रिसमस एवं नववर्ष के उपलक्ष्य मे आकर्षक चित्र हस्त निर्मित प्रदर्शनी का आयोजन कर डाला।

 इस अवसर पर विशेष रूप से कल्प वृक्ष एवं सृष्टि चक्र के चित्रों के माध्यम से क्रिसमस के आध्यात्मिक पक्ष व उसके महत्व को रोचक व सरल रीति से समझाया गया। बच्चों द्वारा हस्त निर्मित प्रदर्शिनी में रखे दो क्रिसमस ट्री में सूखा वृक्ष वर्तमान जहां कलियुग की  स्थिति को प्रदर्शित करता है वही दुसरा हरा भरा वृक्ष भारत के स्वर्णिम अतीत और जल्द ही भविष्य मे आने वाले स्वर्णिम युग की याद दिला रहा है।

दृष्यांकन; प्रियंका पाण्डेय, मीना पाण्डेय, काजल सिंह,मोनी सिंह,स्वेता चौहान, कुमारी मनीषा, ऋषिका पाण्डेय, प्रीति वर्मा, सूर्य प्रताप सिंह, राजीव पाण्डेय, दिलिप वर्मा, विजय कनौजिया, कृष्णा पासवान के निर्देशन मे राजकमल, प्रिंस सिंह, नीलेश, खुशी सिंह, निधि यादव, आंशिक उपाध्याय, रिया गुप्ता, विशाल भारती ,अंजली यादव, अंशु यादव, रंजना वर्मा, मंजीत सिंह, पंकज यादव आदि द्वारा बनाया गया। बच्चों के उत्साह बर्धन के लिए सुनील कुमार इण्टर कालेज संवरा के प्रबंधक सुधीर कुमार पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया। छोटे छोटे बच्चों द्वारा निर्मित इस मनोहारी कृति एवं छवि को देख जहां ग्रामीण सराहना कर रहे थे वही विद्यालय परिवार हर्षित और आत्म विमुग्ध था।



रिपोर्ट : संजय पांडेय

No comments