Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बीडीओ ने मातहतों को दिलाई शपथ




 गड़वार(बलिया)। विकास खण्ड परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर खंड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी ने ब्लॉक के सभी कर्मचारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने निर्भीक होकर धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का शपथ दिलायी। 


साथ ही उपस्थित सभी कर्मचारियों से कहा कि सभी लोग प्रत्येक गाँवों में जाकर मतदान करने के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों मतदाता सूची में नाम जोड़ने की जानकारी दे। इस मौके पर एडीओ पंचायत विनोद कुमार पांडेय, एडीओ आईएसबी प्रमोद गुप्ता, नारायण मिश्रा, सत्यप्रकाश पांडेय, शकील अहमद, शौकत आदि रहे।


रिपोर्ट— पीयूष श्रीवास्तव

No comments