नदियों के संरक्षण को सामूहिक प्रयास जरूरी
नगरा,बलिया। निर्मल गंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत नरहेजी पीजी कालेज नरही में एनएसएस इकाई के संयोजन में शुक्रवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 200 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों की अपेक्षा छात्राओं ने नदियों के संरक्षण एवं जल सम्बन्धी बिंदुओं पर विशेष उत्सुकता एवं रुचि दिखाई।प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों के विद्वानों ने भी सक्रियता दिखाई।
प्रतियोगिता संपन्न होने के उपरांत सभी छात्र छात्राओं के साथ आयोजक मंडल के अलावा अन्य शिक्षकों ने मिलकर महाविद्यालय सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया,जिसमें समकालीन परिवेश में नदियों को जोड़ कर एक किये जाने के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन स्व.डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम एवं पूर्व पीएम अटलबिहारी बाजपेयी के सपनो पर प्रकाश डाला गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ बलिराम राय ने कहा कि नदी संरक्षण बेहद जरूरी है, इसके लिए एकजुट होकर प्रयास होना चाहिए।
कहा कि एनएसएस के छात्र छात्राओं को लोगो में नदी संरक्षण के प्रति जागरूकता की अलख जगाने का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। प्रतियोगिता को सफल बनाने में एनएसएस की पूजा तिवारी, पिंकी सिंह व सपना सोनी की भूमिका सराहनीय रही।गोष्ठी में मुख्य रूप से विकाश राय, डॉ कृष्णमोहन सिंह, डॉ श्वेता सिंह, दुर्गेश राय , धनञ्जय शर्मा, राजेश सिंह,श्री दिवाकर पाण्डेय, धनञ्जय सिंह आदि ने अपना विचार प्रस्तुत किए। छायांकन श्री सुधीर कुमार ने किया।
रिपोर्ट संतोष द्विवेदी






No comments