प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न
बलिया। उप्र प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीकृत की बैठक चंदशेखर उद्यान में सोमवार को हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के गठन के साथ ही जिलाध्यक्ष, जिलमंत्री के साथ ही अन्य रिक्त पदों पर चुनाव सम्पन्न हुआ।
बैठक का शुभारंभ प्रादेशिक महामंत्री राजकुमार गुप्ता तथा मण्डलीय मंत्री हरेराम राय ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष के पद पर निर्भय नारायण सिंह,जिलमंत्री के पद के लिए प्रस्ताव सत्येंद्र नाथ राय, ब्लाक संयोजक नवानगर के नाम प्रस्ताव गणेश सिंह ने किया। जिसका सभा मे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति समर्थन किया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रथम, कोषाध्यक्ष, प्रचारमंत्री, संगठन मंत्री महिला एवम पुरुष प्रकोष्ठ के पदों पर सर्वसम्मति से सदन द्वारा समर्थन कर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कर लिया गया। पद एवम गोपनीयता की शपथ मांडलिक मंत्री हरेराम राय ने दिलाई। इस दौरान सभी ब्लाकों में भी कार्यकारणी गठन के लिए निर्देश दिया गया। इस मौके पर गिरीश कुमार, धर्मेंद्र ओझा, पंकज सिंह, धीरेंद्र शुक्ला, राजीव राय, गणेश सिंह, सुरेश वर्मा, अरुणेंद्र राय, मोहम्मद इस्लाम, रामबाबू, सुधीर कुमार ओझा, प्रहलाद गुप्ता, पीयूष कुमार, सुधीर रंजन, ओमप्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, रामविलास, रविंद्र कुमार, दुर्गेश सिंह, संतोष राय, अरुण कुमार, नीतीश त्रिपाठी, दीपक सिंह, पंकज सिंह, राधेश्याम पांडे, भीम वर्मा, अजीत सिंह आदि रहे।
रिपोर्ट : धीरज सिंह


No comments