Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सांसद ने गरीबों में वितरण किया कंबल




सिकंदरपुर, बलिया। सर्दी के मौसम में ठंड से ठिठुर रहे लोगों की मदद के बारे में सभी लोगों को जो यथा संभव हो मदद करना चाहिए। गरीब, निर्धन, बेसहारा व असहायों की मदद सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उक्त बातें लोक सभा सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने क्षेत्र के काजीपुर में आयोजित कंबल वितरण समारोह के दौरान कही। सांसद ने कहा कि गरीबों को ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबल प्रदान करना एक पुनीत कार्य है। गरीबों को ठंड से जूझना न पड़े और न ही किसी गरीब की ठंड से मौत होने पाए। क्षेत्र के विकास के लिए वह हमेशा तत्पर हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि किसी भी गरीब व्यक्ति को कोई अकारण परेशान नहीं करेगा। गरीबों की मदद करना ही सच्चा धर्म होता है। इस काम के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। कहा कि गरीबों के बीच कंबल वितरण के कार्य के लिए लोगों कों आगे आना चाहिए। तहसीलदार दूधनाथ राम, लेखपाल इंद्रजीत यादव, गिरिनाथ यादव, ग्राम प्रधान अशोक कन्नौजिया, भागवत दास प्रेमी, घूरी मास्टर, नसीम मास्टर, शिव कुमार गुप्ता, गोविंद गोंड़, मजीबुल्लाह खान, तूफानी चौहान, ओमप्रकाश तुरहा, हरिकिशुन गुप्ता आदि मौजूद रहे।



रिपोर्ट-हेमंत राय

No comments