पार की पाप पराकाष्ठा, सगी बेटी संग किया दुष्कर्म
चंडीगढ़ । पाप की पराकाष्ठा को पार करते हुए चंडीगढ़ के 39 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही सगी बेटी के साथ महीनों तक न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि इस पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए उसे पत्नी बनाने के पाप पर भी उतर आया।
पांच बच्चों के इस कुकर्मी पिता की शिकायत पीड़ित ने अपनी मां और बुआ की मदद से चाइल्ड हेल्पलाइन में दर्ज कराई। आरोपी को 376, 506 और पाॅक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला कि बेटी चार महीने की गर्भवती है।
डेस्क


No comments