Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अतीत भूलने वालो का नष्ट हो जाता है इतिहास और भूगोल : सांसद



25 लाख रुपये की लागत से होगा स्मारक का विकास


दुबहर, बलिया । स्वतन्त्रता संग्राम के महान सपूत शहीद मंगल पांडेय की 190 वी जयंती समारोह  उनके पैतृक गाँव नगवां स्थित स्मारक परिसर में मंगल पांडेय विचार मंच एवम स्मारक सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान मनायी गयी । समारोह के मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मंगल पांडेय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद कहा कि जो अपने पूर्वजो की कृतियों को भूल जाता हैं ।उस देश का इतिहास भूगोल दोनों नस्ट हो जाता है ।हमारे देश के सेनानियों ने जो सपना इस देश के विकास के लिए देखा था वह पूरा हो रहा है । कहा कि भारत का समाज एक शसक्त समाज है जो किसी तरह की समस्याओ के समाधान की शक्ति रखता है ।सांसद ने नगवां में मंगल पांडेय स्मारक को सांसद निधि से 25 लाख रुपये देने की घोसड़ा की। जिसमे सभागार ,व्यमशाला आदि बनाने की बात कही । कहा कि मंगल पांडेय पूरे देश के गौरव है उनके सम्मान में जो भी सम्भव होगा वह किया जाएगा ।उन्होंने नगवां की इस पवित्र मिट्टी को नमन करते हुए मंगल पांडेय के नाम पर बनी सभी संस्थाओ के लोगो को बधाई दी । जिला पंचायत  सदस्य चन्द्र प्रकाश पाठक एवम मंगल पांडेय विचार मंच के अध्यक्ष कृष्ण कांत पाठक स्मारक सोसायटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया । कार्यक्रम में रणजीत सिंह इण्टर कालेज की बच्चियों ने सरस्वती वंदना एवम स्वागत गीत प्रस्तुत किया । इस मौके पर विमल पाठक ,अरुण सिंह,रवि राय, डॉ गणेश पाठक ,ब्लाक प्रमुख गुड्डू राय ,रमाशंकर तिवारी ,उमाशंकर पाठक ,घनस्याम पाण्डेय ,मोहन दुबे ,डॉ हरेन्द्र यादव ,डॉ राजेस्वर ,राधा कृष्ण पाठक,विवेक सिंह ,राम धनी सिंह ,हरिशंकर पाठक ,लालू पाठक,कमलेश पांडेय ,बृज किषोर पाठक,आदिय पाठक,सच्चिदानंद पाठक , विजय पांडेय ,गणेश जी सिंह,अरुण गुप्ता,आदि लोग उपस्थित थे । अध्यक्षता अवध विहारी चौबे एवम संचालन रणजीत सिंह ने किया।



शहीद मंगल पांडेय की 190 वी जयंती के मौके पर स्मारक परिसर में आयुष विभाग एवम हिमालया कम्पनी के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें डॉ एस के उपाध्याय एवम डॉ सुभाष चन्द्र यादव ,विमल दीपक आदि लोग रहे । जिसमे 200 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।



रिपोर्ट:- नितेश पाठक

No comments