Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बिजली विभाग के औचक छापामारी से हड़कंप




रेवती, बलिया । गायघाट व रेवती में बिजली विभाग की सचल टीम द्वारा औचक छापामारी से हड़कंप मच गया । विद्युत अभियंता चतुर्थ एक के गौतम के नेतृत्व अलग अलग टीम द्वारा नगर के विभिन्न मुहल्लों व बाजार में घर व दुकानों की सघन जांच की गई। इस दौरान लगभग दो दर्जन से अधिक बकायेदारों की बिजली काटी गई तथा बकाया धन को आसान किस्त में जमा कर छूट का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। सचल जांच टीम के आने की भनक लगते ही अफरा तफरी मच गई । कुटियां फंसा कर चोरी से बिजली जलाने वालों ने ताबड़तोड़ अपने तार उतार लिए । इस अभियान में उप खंड अधिकारी बांसडीह ए के वर्मा, अवर अभियंता आनंद कुमार , कमलेश कुमार, मनोज कुमार सहित पिन्टू सिंह , संतोष रावत आदि कर्मी मौजूद रहे।



रिपोर्ट - पुनीत केशरी 

No comments