विद्युत केन्द्र के जर्जर होने से बिजली कर्मियों की बढ़ी परेशानी
रेवती (बलिया) विद्युत केन्द्र के जर्जर व खस्ताहाल के चलते कर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । कर्मियो के लिए बना पांच दशक पुराना आवाशीय ब्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है । एक भी आवास रहने लायक नही हैं । खंडहर व खर पतवार से पटा हुआ है ।
इस विद्युत केन्द्र से रेवती नगर सहित हडियाकला, झरकटहा, बैरिया व सहतवार चार फीडरों से जुड़े पचाव गांवो में विद्युत का सप्लाई होती है । जिसको संचालित करने के लिए टी जी टी के पद पर दो कर्मचारी राहुल व विनोद चौहान कार्यरत है । अस्थाई कर्मचारी के रूप में ओरियंटल लिमिटेड कंपनी से 15 कर्मचारी नियुक्त हैं । किन्तु पीछले चार माह से वेतन बकाया के चलते फांकाकसी का सामना करने के लिए विवश है ।
रिपोर्ट - पुनीत केशरी


No comments