Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जरूरतमंदों में एसडीएम ने वितरित किया कंबल




 सिकंदरपुर, बलिया। तहसील क्षेत्र के बरवां गांव में एक अंग वस्त्र समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चड़वा, बरवा,सिहोरीया, दादर आदि गांवों के 5 दर्जन जरूरतमंदों में अंगवस्त्रम के रूप में साल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ने कार्यक्रम के शुरुआत में मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित किया।



इस दौरान गांव के 5 दर्जन जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गांव में इस प्रकार का आयोजन करके लोगों के बीच जो जरूरतमंद हो आवश्यक सामग्रियों का वितरण करना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम के प्राचार्य डॉ उदय पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन निश्चित तौर पर हर जगह हर सभी को कराना चाहिए और जरूरतमंदों के बीच आवश्यक वस्तुओं का वितरण करने से समाज में एक अच्छा संदेश जाता है। मुख्य रूप से डॉ नीरज शुक्ला, उमाकांत यादव, सत्येंद्र तिवारी, गीता देवी, उर्मिला, पार्वती, सुभावती, राजेश कुमार पांडेय पिंटू आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ अशोक कुमार यादव व संचालन मोहन कांत यादव ने किया। अंत में कार्यक्रम का आयोजनकर्ता मुन्ना शर्मा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

रिपोर्ट-हेमंत राय

No comments