Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आधी- अधूरी तैयारी का शिकार हुए मोदी



रामगढ़,बलिया। गोपालपुर गंगा घाट पर गंगा यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल द्वारा पूजन अर्चन व गंगा यात्रा के बाद नौका प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। ततपश्चात जनसभा को उपस्थित अतिथियों एवम महामहिम ने सम्बोधित किया। उसके बाद राज्यपाल ने गंगा रथ यात्रा के लिए रथ पर सवार बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी एवम उत्तरप्रदेश के कृषि शिक्षा एवम कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्यप्रताप साही को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।






रथ यात्रा अभी मात्र बीस मीटर ही दूरी तक हुआ था कि गोपालपुर गाँव मे मौजूद पेड़ पौधे यात्रा में बाधक बनने लगे, इस दौरान एसएचओ हल्दी सत्येंद्र राय ने तत्परता दिखाते हुए रथ पर चढ़कर डालियों को तोड़ तोड़ कर रथ को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान एस एच ओ बैरिया संजय त्रिपाठी एवम सी ओ अशोक कुमार सिंह ने भी तत्परता एवम फुर्ती के साथ रथ यात्रा को रोड तक पहुँचाने में हर सम्भव प्रयास किया।


रिपोर्ट- रवीन्द्र नाथ मिश्र



No comments