Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे की नोक पर 14 लाख लूटा



मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के  रतनपुरा भीमपुरा तिराहे के पास अपाची बाइक सवार लुटेरों ने हथियारों के बल पर एक स्वर्णकार से 14 लाख रुपए के गहने लूट लिए। घटना 27 जनवरी सोमवार की सायं 6:30 बजे के लगभग घटित हुआ ।





बताया जाता है कि रतनपुरा कस्बा के नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज गली में दिलीप कुमार वर्मा की सर्राफा की दुकान है ।उनका पुत्र राहुल वर्मा दुकान बंद करके सारे जेवरात पिट्ठू बैग में लटका  करके बाइक से घर की तरफ जा रहा था । जैसे ही वह अपने घर के समीप पहुंचा, उसी दौरान  बाइक पर तीन लुटेरे उसके सामने पहुंच गए और उससे  बैग छीनने का प्रयास करने लगे। जब लुटेरों को लगा कि व्यापारी आराम से बैग नहीं देगा तो तमंचा दिखाकर के पिट्ठू बैग लूट लिए और बिलौझा की तरफ भाग गए। 


घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक हलधरपुर अखिलेश कुमार चौकी प्रभारी आउटपोस्ट रतनपुरा शिवमूर्ति तिवारी तथा कस्बा के व्यापारी मौके पर पहुंच गए ।व्यापारी के अनुसार बैग में 350 ग्राम के स्वर्ण आभूषण थे। जिसकी कीमत 14.65 लाख रुपए आंकी गई है ।पुलिस प्रकरण की जांच पड़ताल कर रही है ।लूट की इस घटना से स्वर्ण व्यापारियों में दहशत व्याप्त है।
रिपोर्ट -पिंटू सिंह

No comments