Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जा रही थी मामा संग बाजार,मौत ने बुलाया


नगरा,बलिया। नगरा गडवार मार्ग पर सोमवार को देर शाम उरैनी मोंड के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार नीकिता पांडेय पुत्री बृजेश पांडेय 18 वर्ष  की मौत हो गई। जबकि बाईक चला रहा मृतका का मामा घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु पीएचसी नगरा में भर्ती कराया गया है। 




सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेंज दिया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। मृतका अपने मामा मुडेरा कुशीनगर निवासी पंकज पांडेय के साथ बाजार से सामान खरीदने बाईक से नगरा जा रहा था। बाईक पर उसकी छोटी बहन रिया 4 वर्ष भी बैठी थी जो इस घटना में बाल बाल बच गई। उरैनी मोड के पास गड़वार की तरफ से नगरा जा रहे ट्रक ने बाईक को अपने चपेट में ले लिया, जिससे निकिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

रिपोर्ट— संतोष द्विवेदी

No comments