जिला अस्पताल में गंदगी देख बिफरे डीएम,ली सीएमएस की क्लास
बलिया: जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने पल्स पोलियो अभियान के शुभारम्भ के बाद महिला व पुरुष दोनों अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। महिला अस्पताल में सीएमएस के अक्सर गायब रहने की शिकायत वहां मौजूद मरीजों व तीमारदारों ने की। इस पर जिलाधिकारी काफी सख्त दिखे और इसको गम्भीरता से लेने की बात कही। उन्होंने 100 शैय्या युक्त भवन बन्द होने पर भी नाराजगी जताई और सीएमओ डॉ प्रीतम मिश्र को जल्द से जल्द क्रियाशील कराने का निर्देश दिया। वहीं, पुरुष अस्पताल में साफ सफाई की कमी और कर्मियों को अपने ड्रेस में नहीं होने पर सीएमएस को कड़ी चेतावनी दी।
महिला चिकित्सालय में भ्रमण के दौरान वार्ड, लेबर रूम, एसएनसीयू, केएमसीयू और 100 शैय्या युक्त मातृ एवं शिशु भवन की हालत देखी। अन्य व्यवस्था और तो सन्तोष जताया, पर नए भवन के बंद होने पर कड़े शब्दों में चालू कराने की नसीहत दी। इसके बाद जिलाधिकारी जिला पुरूष चिकित्सालय पहुंचे और विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया। चिकित्सालय में नव स्थापित धुलाई यूनिट को जल्द से जल्द शुरू कराने के आवश्यक निर्देश सीएमएस को दिए। ट्रामा सेन्टर एवं सीएमओ कार्यालय के मीटिंग हाल को देखा। अस्पताल परिसर में खराब पड़ी सरकारी वाहनों को नीलाम कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। सीएमएस डा बीपी सिंह, डा जीपी चौधरी, डा एके मिश्रा, डा सिद्धार्थमणि दूबे, डा रिमझिम सिंह, डा राशीद, डा मिथिलेश कुमार सिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट— डीके सिंह


No comments