की छेड़खानी तो जाना पड़ा जेल
गड़वार,बलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से छेड़खानी के मामले में आरोपित युवक को सोमवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पीड़िता पुलिस को तहरीर देकर बगल के गांव के एक युवक पर आरोप लगाया था कि कोचिंग जाते समय युवक छींटाकशी करता था तथा मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित युवक को धारा 354 A, 354D, 448, 504, 506 व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट— पीयूष कुमार श्रीवास्तव


No comments