स्थापना दिवस पर हनुमान भक्तों ने निकाली शोभा यात्रा
रतसर (बलिया)। क्षेत्र के जनऊपुर गांव में स्थित हनुमत मन्दिर के पांचवें स्थापना दिवस पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। हनुमत सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में अखण्ड रामचरित पाठ के बाद हनुमान जी की विशाल प्रतिमा का षोडसोपचार पूजन व अभिषेक किया गया। इसके बाद बजरंगबली की शोभायात्रा बैण्ड बाजा एवं ध्वजा पताका के साथ निकाली गई, जो बजरंग जूहा, खिरौली, पुराना डाकघर, चिरैया टोल होते हुए मन्दिर परिसर पर पहुंची।
इस दौरान श्रद्धालु हनुमान जी का जयकारा लगाते ध्वजारोहण के साथ चलते रहे।मन्दिर परिसर में सायंकाल सुन्दरकाण्ड की चौपाइयों से संगीतमय प्रवचन हुआ जिसमें कथावाचक पं.सिद्धनाथ पाण्डेय ने हनुमान की महिमा का बखान करते हुए कहा कि जो मान अपमान से ऊपर उठ जाय वही हनुमान है।यह गुण केवल राम भक्त हनुमान में ही था।इस मौके पर मानिक चंद गुप्ता उमेशचन्द्र, पुजारी ओमप्रकाश शुक्ल, राजदेव पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, श्रीनिवास पाण्डेय, अच्छे लाल गुप्ता, चन्दन कुमार, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। साहित्यिक संस्था निर्झर के अध्यक्ष धनेश पाण्डेय द्वारा साधु संतों को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।
रिपार्ट— धनेश पांडेय


No comments