Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

टी—20 मुकाबले में बलिया ने मुंबई को दी मात



मनियर,बलिया। इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित स्वर्गीय भोला सिंह मेमोरियल अखिल भारतीय टी—20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को बलिया स्टेडियम व एसएचसी मुंबई के बीच खेला गया। जिसमें बलिया की टीम चार विकेट से विजयी रही। मैच का उद्घाटन नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय ने फीता काट कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टास जीतकर बलिया की टीम ने पहले क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया। 

बैटिंग करने उतरी मुंबई की टीम 15.2 ओवर में 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जबाब में बलिया की टीम ने 17.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मैच के दौरान चार ओवर में नौ रन देकर चार विकेट लेने वाले मुम्बई टीम के खिलाड़ी विकास कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच के दौरान एम्पायर की भूमिका में युवा नेता गोपाल जी व मणि शंकर श्रीवास्तव रहे। वहीं उद्घोषक में राजू सिंह, आदित्य गुप्ता रहे। जबकि स्कोरर शमीम अख्तर व सहायक स्कोरर सोनू श्रीवास्तव रहे। मैच के अध्यक्ष रविन्द्र हट्टी, कोषाध्यक्ष मदन लाल व संयोजक गोपाल जी युवा रहे। इस मौके पर सुनिल कुमार उपाध्याय, अमरेन्द्र सिंह, बबलू सिंह, विकास सिंह, प्रदीप सिंह, उपेन्द्र सिंह आदि रहे।

रिर्पार्ट— राम मिलन तिवारी

No comments