Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रबंधक ने खिलाड़ियों को दी नसीहत



रेवती,बलिया। मनःस्थली एजुकेशन सेंटर का चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार के दिन संपन्न हुआ। चार सदनों टैगोर हाउस, सुभाष हाउस, पटेल हाउस व कलाम हाउस के खिलाड़ियों के बीच चार दिन तक खो खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, रोप पुलिंग, बैलून रेस, जलेबी रेस, हैंडबॉल, रिले रेस आदि 17 प्रकार की प्रतियोगिताओं में कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई। चारों सदनों के फाइनल मुकाबले में सुभाष हाउस प्रथम, टैगोर हाउस द्वितीय तथा पटेल हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 विगत वर्ष के विजेता टैगोर हाउस के कप्तान शिखर तिवारी ने इस वर्ष के विजेता सुभाष हाउस के विशाल कुमार सिंह को प्रथम स्थान का शील्ड सौंपा। वही विगत वर्ष के उपविजेता सुभाष साउथ के कप्तान अमन सिंह ने वर्ष के उपविजेता टैगोर हाउस के कप्तान हर्ष राज सिंह को शील्ड सौंपा। विगत वर्ष तीसरे स्थान पर रही पटेल हाउस की टीम इस वर्ष भी तीसरे स्थान पर रहे। कैप्टन राजेश यादव ने इस वर्ष के कप्तान श्रेयस पाण्डेय को शील्ड दिया।विद्यालय कैप्टन राजेश यादव व तनु सिंह रहे। प्रबन्धक डॉ.अरुण प्रकाश तिवारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कड़ी प्रतिस्पर्धा से ही शिखर तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त होता है। प्रधानाचार्य चंद्र मोहन मिश्रा, दीक्षा शुक्ला, गीता सिंह, कुमुद तिवारी, बसंत पाण्डेय आदि रहे। संचालन घनश्याम प्रसाद ने किया।

रिपोर्ट - पुनीत केशरी 

No comments