जानें कहां ठंड ने ली विवाहिता की जान
सिकन्दरपुर(बलिया)। थाना क्षेत्र के लखनापार गांव में सोमवार को ठंड लगने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई।महिला की असमय मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया है। गांव के श्यामनारायण यादव की पत्नी मीना यादव सुबह उठ कर अपना दैनिक कार्य कर रही थी।
उसी दौरान वह ठंड की चपेट में आ कर कांपने लगी और कुछ देर में ही जमीन पर गिर कर बेहोश हो गई। उसके बेहोश होते ही परिवार वाले घबरा गए। आनन फानन इलाज हेतु मीना को गांव के डॉक्टर के पास ले गए।जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रिपोर्ट-हेमंत राय


No comments