Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आखिरकार चली गई युवक की जान!


सिकन्दरपुर,बलिया। नगर के मोहल्ला चांदनी चौक निवासी तीन दिन पूर्व नगरा-रसड़ा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल 19 वर्षीय युवक की रविवार की शाम को वाराणसी के अस्पताल में मौत हो गई। सोमवार की शाम युवक का शव उसके घर आते ही परिवार व मोहल्ले वालों में कोहराम मच गया। 

नगर के मोहल्ला चांदनी चौक निवासी फिरोज अहमद पुत्र मुख्तार हाशमी उर्फ छोटक अपने दोस्त एखलाक अहमद(20)पुत्र स्व. मनौवर अली भिखपुरा के साथ शुक्रवार को बाइक द्वारा किसी कार्यवश रसड़ा जा रहा था। वे जैसे ही पूर्वान्ह 11 बजे नगरा व रसड़ा के बीच स्थित परसिया मोड़ के समीप पहुंचे कि बाइक अचानक असन्तुलित हो कर ट्रक से भिड़ गई। 

जिससे सड़क पर गिर कर दोनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौक़े पर इकट्ठा लोगों ने एम्बुलेन्स बुला कर दोनों को इलाज हेतु पीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार कर डाक्टर ने फिरोज को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। बाद में सदर अस्पताल के डाक्टर ने फिरोज को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान गत रविवार की शाम को फिरोज ने दम तोड़ दिया।


रिपोर्ट— हेमंत राय

No comments