Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दो गौ तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ा, तीन फरार


मनियर,बलिया। पिकअप पर लादकर वध के लिए जा रहे तीन गोवंश मवेशियों और दो तस्करों को क्षेत्र के धसका गांव के समीप सोमवार की अल सुबह ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार चार बजे पर्दे से ढका एक पिकअप रोड़ पर टहल रहे ग्रामीण ने घसका गांव पास देखा। शक होने पर घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ने पुलिस ने पिकअप व दो तस्करों को गिरफ्तार कर थाने लायी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पिकअप में तीन गोवंश पशु पाये गये। वहीं मौके फायदा उठाकर चालक व तीन तश्कर भाग निकलने में सफल रहे। पुलिस कारवाई में जुटी है।

रिपोर्ट— राम मिलन तिवारी

No comments