Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जनसंख्या नियंत्रण पर यह क्या बोल गए बाबा रामदेव




पटना। योगगुरु बाबा रामदेव ने आबादी नियंत्रण का अनोखा फार्मूला सुझाया है। उन्होंने कहा कि आबादी नियंत्रण के लिए कठोर कानून बनाने का समय आ गया है। कानून ऐसा हो कि जो दो के बाद तीसरा बच्चा पैदा करे उससे वोट देने का अधिकार छीन लिया जाए। चौथा हो तो उस बच्चे को भी मताधिकार से वंचित कर दिया जाए। लोगों को बच्चे पैदा करने की आजादी है पर हद से ज्यादा नहीं। एक हद से ज्यादा आबादी बोझ होगी। कई देशों ने इसे नियंत्रित करने को कदम उठाए हैं। हमारे देश में भी होना ही चाहिए। दो ही बच्चे अच्छे हैं।

सोमवार को योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि बड़ी करंसी से कालाधन बढ़ता है इसलिए सरकार को दो हजार रुपए के नोट को बंद करना चाहिए। मेरा मत है कि 100 रुपए से अधिक मूल्य का नोट नहीं होना चाहिए। अगर अधिक जरूरी हो तो 500 का नोट इस्तेमाल कर सकते हैं। बड़े नोट की जगह डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देना चाहिए। 



डेस्क

No comments