Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पांच दिवसीय स्काउट गाइड का समापन



सिकन्दरपुर, बलिया । क्षेत्र के सिकंदरपुर में स्थित चतुर्भुज नाथ इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय स्काउट गाइड का आयोजन किया गया जिसका समापन 21 जनवरी दिन मंगलवार को किया गया। इस शिविर में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मार्च पास्ट, फर्स्ट टेड, गांठ बंधन, पुल ,तम्बू,इत्यादि का आयोजन किया गया। विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के बच्चे भाग लिए थे। इस शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल बचन तिवारी तथा विद्यालय के अध्यक्ष लल्लन शर्मा ने किया। इस शिविर के स्काउट गाइड ट्रेनर चंदन प्रसाद तथा जिला ट्रेनिंग काउंसलर अंकित उपाध्याय ने काफी गहन अध्ययन के बाद कैंप की श्रेणी को रैंक दिया। जिसमें कल्पना चावला नामक छात्रों के कैंप को प्रथम श्रेणी तथा झलकारी बाई नामक कैंप को द्वितीय श्रेणी और महाराणा प्रताप नामक कैम्प को तृतीय श्रेणी प्राप्त हुआ। छात्रों का कार्य काफी सराहनीय रहा । इस दौरान विद्यालय के अध्यापक गण में आनंद तिवारी, विपिन राय,सूर्यप्रकाश राय, जीशान आलम, राजीव वर्मा, अलका कनौजिया, राहुल गुप्ता, ओमकार गुप्ता, संतोष कुमार, आरिफ खान दिलशाद अहमद, पुष्पा तिवारी, सुधा दुबे, नगमा खान, माया गोंड़ आदि अध्यापक उपस्थित रहे।



रिपोर्ट - हेमंत राय

No comments