Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सुनी समस्या, 10 मामलों का किया निस्तारण



सिकंदरपुर(बलिया) मंगलवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र से आए लगभग पांच दर्जन से अधिक फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई।
आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 61 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गयें, जिनमें 10 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों द्वारा निस्तारण कर दिया गया। बाकी बचे मामलों के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
समाधान दिवस पर अधिकारियों को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि सरकार की मंशा है कि नीचे से लेकर ऊपर तक सभी तबके के लोगों की समस्याओं का नीयत समयावधि मे सभी मामलों का त्वरित निस्तारण हो।
आगे कहा कि सभी अधिकारी लंबित मामलों को जल्द से जल्द निस्तारण करने की दिशा में ईमानदारी पूर्वक काम करें। समाधान दिवस में मुख्य रूप से क्षेत्राधिकारी पवन कुमार, प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा, तहसीलदार दूधनाथ राम, खंड विकास अधिकारी नवानगर समेत सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।



रिपोर्ट - हेमंत राय

No comments