Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया जनपद ही राजा बलि का क्षेत्र था, यहाँ पर राजा बलि किये थे यज्ञ




गड़वार(बलिया) क्षेत्र के बभनौली गाँव में चल रहे संगीतमय भागवत कथा के तीसरे दिन सोमवार की देर शाम को कथा प्रसंग के दौरान कथावाचक सुनील पांडेय ने कहा कि बलिया जनपद ही राजा बलि का क्षेत्र था,यहाँ पर बलि यज्ञ किये थे।पुरातन इतिहास में इस क्षेत्र का नाम "बलियाग"था बलियाग में बलि का मतलब राजा बलि है और याग का अर्थ यज्ञ से है।राजा बलि के द्वारा किये गये यज्ञ में वामन भगवान का आगमन हुआ था।इसलिए इसको इस धरती पर सबसे पवित्र क्षेत्र माना जाता है।कार्तिक मास में यहाँ सभी तीर्थ आ जाते हैं।यह पुराणों का वचन है।कथा में ब्रजनारायन उपाध्याय,राजनरायन उपाध्याय,कमलावती देवी,सुनील उपाध्याय मुख्य यजमान हैं।कथा को  सैकड़ों श्रद्धालु भक्त देर रात तक भाव विभोर होकर सुनते रहे।




रिपोर्ट : पीयूष श्रीवास्तव

No comments