सांसद ने फिता काटकर किया क्रिकेट का उद्घाटन
मनियर,बलिया । मनियर इंटर कालेज के मैदान मे स्वर्गीय भोला सिंह मेमरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के टी 20 20 मैच के तीसरे दिन मंगलवार दिल्ली बी एस आई व गाजीपुर के बीच खेला गया।जिसमें गाजीपुर की टीम 96 रन से विजयी मैच के बतौर मुख्य अतिथि सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने फिता काटकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत कराई शांति के प्रतीक राष्ट्रगान भी गाया गया। मैच के दौरान टास जीतकर गाजीपुर की टीम ने बैटिंग करते हुए 19 ओवर में193रन बनाकर सभी खिलाड़ी आल आउट हो गये। जबाब में उतरी दिल्ली की टीम ने 97रन ही बना पायी और सभी खिलाड़ी आउट हो गये।इस प्रकार गाजीपुर की टीम 96रन से विजयी हो गयी।गाजीपुर टीम के अंकुर लूकमानी को 38 गेंद पर 60 रन बनाने पर मैन आफ द मैच की सीरिज सांसद रविन्द्र कुशवाहा के हाथों दिया गया।अम्पायर की भूमिका आदित्य गुप्ता एवं मणी लाल श्रीवास्तव ,उद्घघोषक राजू सिंह,गोपाल जी रहे।स्कोरर शमीम अख्तर ,भोला कनौजिया ,शाहिल रहे। इस मौके पर भाजपा नेत्री केतकी सिंह, रामजी सिंह, प्रदीप सिंह,धनजी प्रजापति,अमरेन्द्र सिंह, सुनिल कुमार उपाध्याय, बब्लू सिंह रविंदर हठी,सचिव चन्दन कुमार सिंह, मदन लाल, विकास सिंह सहित आदि लोग रहे।
रिपोर्ट : राममिलन तिवारी


No comments