स्कूल के बाहर रंगरोगन स्कूल के अन्दर कीचड़ से किचेन खुलना भी मुमकिन नहीं
रामगढ़, बलिया । आगामी 27 जनवरी को गंगा यात्रा के तहत उत्तरप्रदेश के महामहिम के यात्रा को लेकर चहुँ ओर शासन प्रशासन का हर एक कर्मचारी जहाँ दिन रात भाग दौड़ के साथ साफ सफाई और तैयारियों में कोई कसर छोड़ने को तैयार नहीं है वहीं दूसरे पहलू पर ध्यान दिया जाये तो गोपालपुर ग्रामसभा के प्राथमिक विद्यालय को स्लोगन और तैयारियों के अंतर्गत रंग बिरंगी बना दिया गया है ।
वहीं विद्यालय के अंदर जाकर देखने पर अगस्त सितम्बर महीने के बाढ़ के बाद विद्यालय का किचेन आज भी खुलने योग्य नहीं है एक तरफ कीचड़ भरा हुआ है तो दुसरे कमरे का ताला जंक से भरा हुआ लटक रहा है। यानी छात्रों के भविष्य की किसी को चिन्ता नहीं अब राज्यपाल के आगमन पर सबकी नींद खुलने लगी।
रिपोर्ट : रविन्द्र नाथ मिश्र



No comments