धूमधाम से मनाई गई सुहेल देव की जयन्ती
रतसर (बलिया) कस्बा के पूर्वी राजभर बस्ती में स्थापित महाराजा सुहेल देव के प्रतिमा स्थल पर सुहेल देव की 1011 वीं जयन्ती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर सुहेलदेव पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश चौहान ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के आदर्शो पर चलकर ही समाज का विकास सम्भव है। विशिष्ट अतिथि राम दरश यादव ने कहा कि हमें समाज को शिक्षित करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है तभी राजभर समाज सामाजिक, राजनैतिक तथा आर्थिक रूप से मजबूत हो सकता है आज के दौर में भी राजभर समाज अंधविश्वास कुरीति और नशाखोरी के जाल में फंसा हुआ है ।इसका मुख्य कारण राजभर समाज का शिक्षा के प्रति उदासीनता है। उन्होने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही सर्व समाज का सर्वांगीण विकास सम्भव है। इस अवसर पर ओम प्रकाश संजय सिंह, रामाश्रय राजभर, शिव बचन राजभर,सत्यानंद राजभर, दिनेश राजभर, परमेश्वर राजभर, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, दल श्रृंगार राजभर, राजेश राजभर, रामविलास राजभर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : धनेश पांडेय


No comments