रूबी सिंह ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित
मनियर, बलिया। मनियर ब्लाक के ग्राम पंचायत असना व बड़ा गांव में प्रधान पद के लिए तीन फरवरी को होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार को उम्मीदवारी वापसी व प्रतीक आवंटन की तय तिथि होने से असना ग्राम पंचायत मे प्रधान पद के लिए दावेदारी किये अनिल कुमार द्वारा नाम निर्देशन वापस ले लेने से संजीत कुमार सिंह ऊर्फ भोला सिंह की पत्नी रूबी सिंह प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई। वही बड़ा गांव में प्रधान पद के लिए कुल आठ लोग जोर अजमाईस करेगें ।गौरतलब हो ग्राम पंचायत असना के प्रधान पद पदच्युत होने व बडा़गावं के प्रधान पद निरस्त होने के कारण जिलाधिकारी बलिया के अादेश पर उक्त ग्राम पंचायतों में तीन फरवरी को उपचुनाव होना सुनिश्चित किया गया है जिसमे विगत शुक्रवार को नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया था जिसमें असना ग्राम पंचायत से पूर्व प्रधान संजीत कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह की पत्नी रूबी सिंह व पूर्व प्रधान अनिल कुमार पुत्र राम छबीला कुल दो लोगों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। वहीं बड़ागांव से कुल 8 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें ललिता पत्नी सुरेश, मनोरमा पत्नी शिवजी गुप्ता ने दो सेटों में नाम निर्देशन किया लेकिन मंगलवार को एक सेट पर्चा वापस ले लिया ,निर्मला देवी पत्नी बच्चा लाल यादव ,रामेश्वरी देवी पत्नी अमरदेव यादव ,शिवकुमारी पत्नी लाल बहादुर, विद्यावती देवी पत्नी मोती ,कलावती देवी पत्नी शिव कुमार ,पुष्पा पत्नी मनोज ने पर्चा दाखिल किया । जिसमें मंगलवार को उम्मीदवारी वापसी व प्रतीक आवंटन होनी थी। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर सहायक निर्वाचन अधिकारी महातम सिंह (सहायक विकास अधिकारी कृषि) ने बताया कि ग्राम पंचायत असना से एक उम्मीदवार अनिल कुमार द्वारा पर्चा वापस ले लेने के कारण रूबी सिंह पत्नी संजीत कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुई।वहीं बडा़गावं में प्रधान पद के लिए होने वाले उपचुनाव में कुल आठ उम्मीदवारों को प्रतीक आवंटन कर दिया गया।
रिपोर्ट : राममिलन तिवारी


No comments