स्वामी विवेकानन्द मिनी मैराथान प्रतिभागी पुरस्कृत
रेवती (बलिया) विकास खंड रेवती के कुसौरीकला के महाकाल स्टेडियम में आयोजित स्वामी विवेकानंद मिनी मैराथान दौड़ के प्रतिभागीयों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया ।
इस प्रतियोगिता में 10 कि मी की दौड़ में वाराणसी के चोलापुर निवासी मनीष यादव प्रथम, नितिश यादव द्वितीय व गाजीपुर के सुनील यादव तृतीय रहें । इसी क्रम में 1600 मी की दौड़ में वाराणसी के ही मनीष यादव प्रथम , बलिया के बकवा निवासी द्वितीय व मऊ के धर्मेन्द्र पाल तृतीय रहे।
जबकि 1600 मी लड़कीयों की दौड़ में चिल्कहर की संध्या यादव प्रथम , ज्योति कुमारी द्वितीय व मठिया अम्बेडकर निवासी संध्या पाल तृतीय स्थान पर रही ।
कार्यक्रम का शुभारंभ रविशंकर सिंह एम एल सी के पुत्र उत्कर्ष सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर किया । विशिष्ट अतिथि के रूप में सोनू सिंह सहतवार व थानाध्यक्ष मंटू राम उपस्थित रहें । सभी विजेता प्रतिभागियों को नगद व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक अनिल सिंह, अध्यक्ष अविनाश सिंह 'बाबू'अभिषेक सिंह, अतुल शर्मा, हिमांशु सिंह, राकेश गिरी , शैलेन्द्र यादव, विनोद गुप्ता , गोलू सिंह आदि की सहभागिता रही ।
रिपोर्ट - पुनीत केशरी


No comments