विपक्षी दल सीएए व एनआरसी पर भ्रम फैला रहा : शंकर गिरी
सुखपुरा(बलिया) : क्षेत्र के हनुमानगंज स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को सीएए व एनआरसी के संम्बध में बैठक कर पार्टी पदाधिकारियों को इस बारे में जानकारी दिया गया। बैठक की शुरुआत भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया।बैठक को संबोधित करते हुए श्री गिरी ने कहा कि विपक्षी दल सीएए व एनआरसी पर भ्रम फैला रहे हैं।कहा कि एनआरसी के माध्यम से पुरे देश के लोगों का एक रजिस्टर में पंजीकरण होगा।इसके माध्यम से सरकार को यह जानकारी मिलेगी की देश में कितने लोग व किस जाति धर्म के लोग हैं।गरीबी कितनी है।उसी आधार पर योजना तैयार किया जाएगा।जिससे सबको लाभ मिल सके।कहा कि विपक्ष इसका गलत प्रचार कर रहा है।पाकिस्तान में गैर मुस्लिम की संख्या कभी 23 फीसदी थी जो अब घट कर 2.2 फीसदी रह गया है।भारत में मुस्लिम आबादी आठ फीसदी थी,आज सत्तरह फिसदी हो गई है।क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव ने कहा कि सीएए कानून भारतीयों के लिए है।इससे किसी को नुकसान नहीं पहुचने वाला है।यह ऐसा काननू है जिससे पाकिस्तान,बाग्ंलादेश व आफगानिस्तान में रह रहे प्रताड़ित भारतीय को भारत में लाकर नागरिकता दिलाना है।जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि दस फरवरी तक पूरे जनपद में भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को इसकी जानकारी देगें।इस मौके पर पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव,सुरेंद्र सिंह,नन्द लाल सिंह,सुरजीत सिंह,माधव प्रसाद, प्रमोद सिंह,मनोज श्रीवास्तव, सुर्यप्रताप सिंह,शीतांशु गुप्ता,राम जी सिंह,देवब्रत दूबे,मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जय प्रकाश साहू व संचालन महामंत्री संजय मिश्र ने किया।
रिपोर्ट - अनिल सिंह


No comments