Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

तिरंगे में लिपटा देखा पति का शव तो दे दी जान



रांची। झारखंड के एक गांव में जब त‍िरंगे में ल‍िपटा सैन‍िक का शव पहुंचा तो उसकी पत्नी अपने होश नहीं संभाल सकी और उसने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। यह दर्दनाक घटना झारखंड के रांची ज‍िले की है। 

रांची के बहेरा टोली गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मनीता उरांव के पति बजरंग उरांव फौज में थे। जानकारी के अनुसार और जम्मू कश्मीर में ही 30 दिसंबर को बजरंग की गिरकर मौत हो गई थी.जानकारी के अनुसार, बजरंग उरांव जम्मू कश्मीर में पोस्टेड थे। 30 दिसंबर को बजरंग उरांव की अचानक गिर जाने के बाद मौत हो गई थी। उसके बाद सैनिक बजरंग उरांव का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा था, लेकिन इस दुख को उनकी पत्नी नहीं झेल पाई और कुएं में कूदकर जान दे दी। 



डेस्क

No comments