Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

फ्रीज ठीक करने के लिए महिला ने बुलाया घर पर, उतार दिए कपड़े


नई दिल्ली। हरियाणा के सिरसा जिले में पुलिस ने ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें से दो महिला और एक पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है कि इस गैंग का सदस्य अभी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने इन लोगों के पास से 28 हजार रुपये नकद, एक स्कूटी और एक मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक कल्याण नगर के रहने वाले नवदीप ने थाने में शिकायत दी थी कि कुछ लोग उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। पीड़ित युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि एक महिला ने उसे फ्रीज ठीक करवाने के लिए घर पर बुलाया। जब वो वहां पहुंचा तो उसने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और प्लान के मुताबिक महिला के दो साथ और आ गए।
इसके बाद तीनों ने मिलकर जबरदस्ती उसके कपड़े उतरवाए और फिर उसका वीडियो बनाया गया। उन तीनों ने युवक से 50 हजार की डिमांड की। पीड़ित को धमकाया गया कि पैसे नहीं देने पर पुलिस में उसके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करवा देंगे, जिसके बाद पीड़ित ने उन लोगों को कुल 28 हजार रुपये दे दिए और पुलिस में शिकायत कर दी।
पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने उनके कब्जे से 28 हजार रुपये, पीड़ित की एक स्कूटी और मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।


डेस्क

No comments